फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Army capable of dealing with any situation: Brigadier Anirban Dutta

सेना किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम : ब्रिगेडियर अनिरबन दत्ता

Tue, 28 Jan 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Army capable of dealing with any situation: Brigadier Anirban Dutta
डेढ़गांवा गांव में सोमवार को शौर्य चक्र एवं युद्ध सेवा पदक प्राप्त बलिदानी कर्नल एमएन राय का दसवां शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि 39 जीटीसी वाराणसी के सेंटर कमांडर ब्रिगेडियर अनिरबन दत्ता ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कर्नल एमएन राय शुरू से ही बहादुर एवं निर्भीक रहे। मैं उनके साथ रहकर उनके साहस एवं शौर्य को नजदीक से देख चुका हूं। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सेना किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी सेना विश्व की सबसे बहादुर सेनाओं में से एक है। गाजीपुर जिला सैनिकों का है। इसने कई बहादुर सैनिक दिए, जिन्होंने हंसते हुए मातृ भूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। सेना के जवानों ने मातमी धुन के बीच बलिदानी को सशस्त्र सलामी दी। इस मौके पर बलिदानी के भाइयों रिटायर्ड कर्नल धीरेंद्रनाथ राय और सीआरपी में डीआईजी वाईएन राय, बलिदानी की पत्नी प्रियंका राय, सीआरपी के सहायक कमांडेंट रत्नेश, सूबेदार मेजर संजय खत्री, राजेश राय, सचिदानंद, राधेश्याम, हरिपाल राय, केदार उपाध्याय, पूर्व कैप्टन बब्बन राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed