फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   arested

पुलिस ने 15 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, आठ गए जेल

Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
arested
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के चित्रकोनी गांव में मतदान से पूर्व प्रत्याशी समर्थकों के बीच हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आठ लोगों का चालान कर दिया। चित्रकोनी गांव के बूथ संख्या 92, 93,94 और 95 पर बीते 29 अप्रैल की सुबह मतदान से पहले प्रधान प्रत्याशी रेहाना बेगम और परवीन के समर्थकों के बीच आपसी बातचीत के दौरान कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। इस दौरान दोनों ओर से लाठी और डंडे चले थे। इसमें दोनों तरफ से नौ लोग घायल हो गए थे। इसमें प्रत्याशी परवीन के पति खुर्शीद के शरीर पर कई जगह चाकू से वारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जबकि निवर्तमान ग्राम प्रधान मोजम्मिल उर्फ सोनू का सिर फट गया था। खुर्शीद की तहरीर पर पुलिस ने निवर्तमान प्रधान मोजम्मिल हुसैन उर्फ सोनू, जमाल, मतीन, नेहाल, कलाम, इमरान, सदरे आलम, शादाब और शहबाज और मोजम्मिल की तहरीर पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि चित्रकोनी गांव में हुई मारपीट के मामले में दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर एक पक्ष से नौ और दूसरे पक्ष से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आठ को जेल भेज दिया गया है। शेष सात आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed