{"_id":"6429c7b4dd7ee136bb0228a6","slug":"aras-horse-once-again-ran-the-fastest-in-the-chetak-competition-ghazipur-news-c-20-1-134920-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चेतक प्रतियोगिता में आरा का घोड़ा फिर सबसे तेज दौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चेतक प्रतियोगिता में आरा का घोड़ा फिर सबसे तेज दौड़ा
विज्ञापन
मऊ के घोड़े को दूसरा और जौनपुर के चेतक को मिला तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। स्थानीय गांव के बीरवर मैगर सिंह खेल मैदान पर रविवार को गहमर गौरव अंतरराज्यीय चेतक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में शाहपुर आरा बिहार के कृष्णानंद पांडेय के घोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
रविवार की दोपहर में आयोजित इस चेतक प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भदौरा ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर, घुड़सवारों को झंडी दिखाई। प्रतियोगिता में यूपी, बिहार के जनपदों के घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ भाग लिया। परंपरागत रूप से चली आ रही इस प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की भीड़ मौजूद रही।
कुल चार चक्र की प्रतियोगिता चली। निर्णायक मंडल द्वारा कृष्णानंद पांडेय शाहपुर, आरा, बिहार प्रथम, पंकज प्रधान मऊ को द्वितीय एवं विमलेश पहलवान जौनपुर को तृतीय स्थान घोषित किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी के साथ आकर्षक उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। यह 300 साल पुरानी परंपरा है। इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से अपनेपन का एहसास होता है। साथ ही अपनी संस्कृति और सभ्यता को करीब से जानने का मौका मिलता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक सुधीर सिंह, शेरू पांडेय, मिथलेश गहमरी, भग्गू सिंह, मुरली कुशवाहा, सुनील सिंह, अभिमन्यु सिंह, नीरज सिंह, अप्पू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।