फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Application date for recruitment of assistant extended by 10 days

Ghazipur News: सहायिका की भर्ती के लिए आवेदन तिथि 10 दिन बढ़ी

Thu, 08 Jan 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Application date for recruitment of assistant extended by 10 days
गाजीपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में सहायिका भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।अब तक आवेदन की अंतिम तिथि 8 जनवरी निर्धारित की गई थी, जो अब 18 जनवरी कर दी गई है। एसआईआर के कारण कई आवेदकों का निवास और जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाया था।
विज्ञापन

अब ऐसे आवेदक भी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में 1352 पदों पर सहायिका की भर्ती निकाली गई है। भर्ती को लेकर आवेदकों में उत्साह है। बीते दिनों जनपद में चल रहे एसआईआर की प्रक्रिया के कारण कई आवेदकों को अपने दस्तावेज बनवाने में दिक्कत आड़े आ रही थी।
विज्ञापन

उनका जाति, निवास आदि प्रमाण पत्र बन नहीं पा रहे थे। इसकी वजह, एसआईआर प्रक्रिया में प्रशासनिक अमले का एक बड़ा हिस्सा लगा हुआ था। आवेदकों की दिक्कतों को देखते हुए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सहायिका भर्ती के आवेदन की तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत आवेदन की अंतिम तिथि अब 18 जनवरी कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 8 जनवरी तय थी, जिससे कई आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया से वंचित होने का डर सता रहा था। वहीं डीपीओ पवन यादव ने बताया कि सहायिका भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाते हुए 18 जनवरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed