फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Appealed in the court of Goddess for desired wish

मनवांछित फल के लिए लगाई देवी दरबार में गुहार

Wed, 28 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Appealed in the court of Goddess for desired wish
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने देवी मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का पूजन-अर्चन कर आराधना की। मां के चरणों में शीश झुकाकर अपने एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

नवरात्र के तीसरे दिन शहर के मिश्रबाजार स्थित काली मंदिर, सकलेनाबाद स्थित दुर्गा मंदिर, चंदन नगर स्थित शीतला माता मंदिर, गोराबाजार स्थित दुर्गा मंदिर, हमीद सेतु स्थित काली मंदिर के अलावा महुआबाग, नवापुरा, नवाबगंज, रौजा आदि क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। आसपास स्थित दुकानों से प्रसाद एवं फूल-माला की खरीदारी कर दरबार में जाकर मां के चरणों में अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

गहमर संवाददाता के अनुसार भोर से ही देवी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। समय बीतने के साथ ही दर्शनार्थियों की काफी भीड़ हो गई। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर बारी-बारी से मां का दर्शन-पूजन किया। कई लोगों ने अपनेे छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। कोतवाल पवन उपाध्याय तथा चौकी इंचार्ज कामाख्या बृजेश मिश्र महिला तथा पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ पूरे परिसर का चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर स्थित काली माता, मुहम्मदाबाद स्थित मनोकामना देवी, करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी, बहरियाबाद के मुरथान स्थित मां टड़वा भवानी, बहादुरगंज में चंडी माता, रेवतीपुर स्थित मां भगवती, सादात के माहपुर स्थित काली मंदिर, देवकली के चकेरी धाम स्थित दुर्गा मंदिर, दिलदारनगर स्थित सायर माता मंदिर में भक्तों ने माता के चंद्रघंटा स्वरूप का पूजन-अर्चन किया। मत्था टेककर देवी माता से मनवांछित फल प्राप्त करने की कामना किया। इसके अलावा औड़िहार, जमानिया, कासिमाबाद, मरदह, करंडा, नंदगंज, भीमापार, खानपुर आदि क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देवी माता का दर्शन-पूजन कर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में बजते गीतों एवं मां का जयकारा लगाए जाने से आसपास का माहौल देवीमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed