फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Appeal to MP to bring 55 villages back to tehsil

Ghazipur News: 55 गांवों को वापस मुहम्मदाबाद तहसील में लाने के लिए सांसद से गुहार

Tue, 27 Feb 2024 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Appeal to MP to bring 55 villages back to tehsil
मुहम्मदाबाद। स्थानीय तहसील के कासिमाबाद तहसील में गए 55 गांवों को वापस मुहम्मदाबाद तहसील में लाने के लिए अधिवक्ताओं ने सांसद से गुहार लगाई है। अधिवक्ताओं की तरफ से दिए गए पत्रक में कहा गया है कि मुहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय से पांच किमी दूरी के गांवों को 25 किमी दूर कासिमाबाद तहसील में भेज दिया गया है जिससे इन गांवों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद तहसील के पास के ग्राम बैरान, भदेसर, परानपुर सहित 55 ग्राम जो तहसील कासिमाबाद में सम्मिलित हैं उन्हें पुनः मुहम्मदाबाद तहसील में शामिल करने के लिए सभी प्रक्रिया पूरा कर वाराणसी के आयुक्त को प्रेषित किया गया है लेकिन आयुक्त की ओर से अपनी आख्या राजस्व परिषद को प्रेषित नहीं किए जाने से कार्रवाई रुकी हुई है। 55 गांव जिनकी मुहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय से दूरी मात्र पांच किमी से 10 किमी तक है इन गांव के लोगो को ब्लाक कार्यालय, सीएचसी, रेलवे स्टेशन, मण्डी समिति, दीवानी न्यायालय आदि में कार्यों के लिए मुहम्मदाबाद आना पड़ता है। कासिमाबाद तहसील मुख्यालय इन गांवों से 25 किमी दूर है जिससे हर कार्य में उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने इस समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed