फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Appeal to celebrate the festival peacefully with brotherhood

भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील

Sun, 18 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Appeal to celebrate the festival peacefully with brotherhood
बकरीद एवं सावन के मद्देनजर शनिवार की देर शाम हुई शांति समिति की बैठक में भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही ने कहा कि बकरीद पर बड़े जानवरों की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। बंद चारदीवारी और घर के अंदर छोटे जानवरों की कुर्बानी होगी और बचे हुए अवशेषों को जमीन के अंदर दफन करना होगा। कहा कि कांवर यात्रा पर रोक लगी है। साथ ही साथ मेला का आयोजन और डीजे बाजा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें और न ही उसे समाज में फैलाएं। अगर फैलाते पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर ऐसा कोई अफवाह फैलाता है तो उसे तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए। इस मौके पर प्रधान रामसुधार यादव, गंगा, अनिल यादव, करन चौहान, इम्तियाज अहमद, सादिक हुसैन, आजाद कुमार, उमाशंकर यादव, समुसुद्दीन, बृजेश गुप्ता, अब्दुल सलाम, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed