{"_id":"67b0ba89bcfe338a690f2a74","slug":"appeal-against-the-order-of-acquitting-11-people-including-mp-pappu-yadav-dismissed-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-128262-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सांसद पप्पू यादव समेत 11 को दोषमुक्त करने के आदेश के खिलाफ अपील खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सांसद पप्पू यादव समेत 11 को दोषमुक्त करने के आदेश के खिलाफ अपील खारिज
विज्ञापन
गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश एमपी/एमएलए जज शक्ति सिंह की अदालत ने शनिवार को बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव समेत 11 लोगों को दोषमुक्त करने के आदेश के विरुद्ध अपील को खारिज कर दिया है। साथ ही, सीजेएम न्यायालय के आदेश को बहाल रखा है। यह अपील उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से दायर की गई थी।
31 जुलाई 2023 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव सहित 11 लोगों को दोषमुक्त कर दिया था। अभियोजन ने इस आदेश के विरुद्ध जिला जज के न्यायालय में 6 सितंबर 2023 को अपील दाखिल की गई थी। जिला जज की अदालत ने इस मामले को एमपी/एमएलए अदालत में सुनवाई के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपील खारिज कर दी।
गत 8 नवंबर 1993 को तत्कालीन मुहम्मदाबाद थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उन्हें सूचना मिली कि बिहार प्रांत से दो विधायक पप्पू यादव, उमेश पासवान अपने साथ अवांछनीय तत्वों को लेकर उत्तर प्रदेश में विरोधी राजनीतिक दलों की चुनावी सभाओं में गड़बड़ी उत्पन्न करने के उद्देश्य से उजियार घाट की ओर से होते हुए जनपद में प्रवेश करने वाले हैं। पुलिस ने आरोप पत्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया था। विचारण के बाद न्यायालय ने सभी को दोषमुक्त कर दिया था। इसी के विरुद्ध अपील दायर की गई थी।
विज्ञापन
महाकुंभ को बेकार कर दिया, देश के लोग अपमानित होकर लौटे : पप्पू यादव
गाजीपुर। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि महाकुंभ तो बेकार हो गया। देश के लोग अपमानित होकर गए। स्टेशन पर दस दिनों तक बैठना पड़ा। महाकुंभ में कितने लोग आए, यह संख्या सरकार बता रही हैं, लेकिन हादसे में कितने लोग मरे, यह नहीं बता रही है। आरोप लगाया कि दिल्ली के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किनारे करने के लिए महाकुंभ में अव्यवस्था कर दी।
कोर्ट में पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बाबा लोगों को तो यहां आना ही नहीं चाहिए। महाकुंभ आम लोगों के लिए है। ये लोग मार्केटिंग करते हैं। महाकुंभ की मार्केटिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक वोट पर 50 हजार खर्च किया तो लोगों भाजपा को स्वीकार कर लिया।
पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को निपटा देगी। चुनाव बाद अंडे की तरह फोड़ के खत्म कर देगी। दिल्ली चुनाव में भाजपा ने प्रति व्यक्ति 50 हजार खर्च किया, तब जीती। भाजपा अभी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की बैशाखी के सहारे चल रही है। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और अदाणी न हो तो ये कभी चुनाव नहीं जीत सकते हैं।