फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   anti rabies

जिला अस्पताल से एंटी रेबीज इंजेक्शन गायब

Sun, 24 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
anti rabies
गाजीपुर। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज गायब हो गया है। नतीजतन कुत्ता काटे के मरीज इंजेक्शन के लिए भटक रहे हैं। खास कर गरीब मरीज परेशान हैं। महंगे दामों पर उन्हें बाजार से रेबीज के इंजेक्शन खरीदने पड़ रहे हैं। अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन न मिलने की वजह डिमांड के बाद भी आपूर्ति का न होना बताया जा रहा है। उधर, अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का नतीजा गरीब मरीज भुगत रहे हैं जिला अस्पताल में कुत्ता काटने के रोजाना 50 से 60 मरीज आ रहे हैं। लेकिन उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगाया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसके न होने की बात कह कर एक सप्ताह से मरीजों को लौटाया जा रहा है। ऐसे में गरीब और बेसहारा मरीज परेशान हैं। बाजार से महंगा इंजेक्शन खरीदना उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है। उनका कहना है अस्पताल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इंजेक्शन खत्म होने की जानकारी भी नोटिस बोर्ड पर नहीं लगाया जा रहा। उधर, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी रेबीज का इंजेक्शन नहीं है। यहां भी ग्रामीणों को लौटना पड़ रहा है। शहर आकर वह निजी अस्पतालों में इंजेक्शन लगवा रहे। जो उनकी जेबों पर भारी पड़ रहा है। सीएमओ डा. जीसी मौर्या बताया कि डिमांड के मुताबिक एंटी रेबीज की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वजह जिस फर्म से इंजेक्शन की आपूर्ति की जाती है। उसके द्वारा कोविड वैक्सीन तैयार करने का काम किया जा रहा है। शासन को पत्र भेजा गया है, जल्द ही एंटी रेबीज की बेहतर आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed