{"_id":"613f863f8ebc3eca8223c13e","slug":"answer-sought-on-low-revenue-recovery-ghazipur-news-vns611397911","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कम कर वसूली को लेकर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कम कर वसूली को लेकर जताई नाराजगी
विज्ञापन
शहर के रायफल क्लब में आयोजित कर-करेत्तर एवं मासिम बैठक में समीक्षा करते डीएम एमपी सिंह।
- फोटो : GHAZIPUR
राजस्व वसूली को लेकर सोमवार को राइफल क्लब सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कम वसूली करने वाले विभागों के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। खनन, विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की और कम राजस्व वसूली पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गाजीपुर, मुहम्मदाबाद एवं जमानियां, नगर पंचायत बहादुरगंज, दिलदारनगर, सैदपुर, सादात को कम राजस्व वसूली पर स्पष्टीकरण मांगा। सभी अधिशासी अधिकारियों को प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में प्रगति लाने और सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का निर्देश दिया।
डीएफओ के बिना अनुमति प्राप्त मुख्यालय छोड़ने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान तहसील सदर में एक, जखनियां में दो, सैदपुर में दो तथा मुहम्मदाबाद में दो सस्ते गल्ले की दुकानों का आवंटन समय पर नहीं किये जाने के कारण नाराजगी जताई। उपजिलाधिकारी सदर, जखनिया सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद, जिला पूर्ति अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा। चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, औद्योगिक ऋण, बाट माप, बैंक देय, परिवहन, मंडी समिति, वन विभाग, स्टांप, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, सिंचाई की समीक्षा की। इस दौरान कम राजस्व प्राप्ति वाले विभागों को चेताते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह पूर्ण करने की कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान करने निर्देश दिया। कहा राजस्व वसूली में शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिन विभागीय अधिकारी राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं करेंगे उनके कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। तहसील कासिमाबाद में खतौनी के अधूरे कार्यों पर तहसीलदार कासिमाबाद और कलेक्ट्रेट नजारत में आडिट आपत्तियों को समय से प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने लंबित प्रकरण एवं विवादित, दाखिल खारिज 122बी में विवादित वादों का निस्तारण करने को कहा। वसूली करने और बकाया न देने वाले व्यक्तियों पर शासनात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। कहा राजस्व वादों का निस्तारण समय से किया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक विकास कार्य कुशलता से संपादित कराए जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकरी वित्त राजस्व राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व सुशील कुमार श्रीवास्तव, एसओसी एस के शुक्ला समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत एवं संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।