फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Another woman found corona positive in Ghazipur

गाजीपुर में एक और महिला कोरोना पॉजिटिव मिली, अब संक्रमितों की संख्या 125 तक पहुंची

Tue, 02 Jun 2020 05:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 02 Jun 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Another woman found corona positive in Ghazipur
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

गाजीपुर जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक और महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इससे अब मरीजों की संख्या 125 तक पहुंच गई है। इनमें से 68 मरीजों को अब तक ठीक किया जा चुका है, जबकि अब भी 57 मरीज एक्टिव हैं। महिला के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर जीसी मौर्य ने की है। उक्त महिला भी प्रवासी है।

विज्ञापन


कासिमाबाद तहसील के नसीरपुर सुरवल की रहने वाली एक महिला अपने परिवार के साथ 24 मई को मुंबई से जनपद में आई थी। उसके पूरे परिवार को रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में क्वांरटीन किया गया था। 27 मई को सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


उक्त महिला को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद स्थित एल-1 कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अब तक 2747 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें से 2378 की रिपोर्ट आ चुकी है। 2247 की रिपोर्ट जहां निगेटिव मिली है, वहीं जिले में 125 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि अब भी 369 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इनमें से 68 को लोग ठीक होकर घर आ चुके हैं। मंगलवार को कुल 52 संदिग्धों का सैंपल लिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जगह-जगह सैकड़ों लोगों की स्क्रीनिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजा

दिलदारनगर क्षेत्र के रजानगर निवासी एक टेंट व्यवसायी के वाराणसी में उपचार के दौरान सोमवार को जांच में कोरोना पॉज़िटिव आने से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम सेवराई विक्रम सिंह और थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने संक्रमित मरीज के घर पहुंचकर जायजा लिया। सेवराई तहसील के राजस्व निरीक्षक राकेश राय और लेखपाल संतोष तिवारी भी टीम के साथ पहुंचे।


इस गांव को नया हॉटस्पॉट घोषित करते हुए पूरे एरिया को सील कर दिया गया। संक्रमित युवक के संपर्क में आए 13 लोगों को जांच के लिए जिला मुख्यालय के जोनल ट्रेनिंग सेंटर में दो एंबुलेंस से भेजा गया है। हालांकि कोरोना संक्रमित अधेड़ का दाहिना कूल्हा टूटने से अभी होम क्वारंटीन किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई जारी है।


उक्त गांव में बाहर से आने और गांव से बाहर जाने वालों पर भी पाबंदी लगा दी गई है। जरूरत के सामानों को ही ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा। गांव के बाहर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है। इसके साथ ही गांव में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग तथा सैंपलिंग का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed