{"_id":"570e91d64f1c1b3e5f4a6ba3","slug":"another-center-will-open-in-the-district-agricultural-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक और कृषि विज्ञान केन्द्र खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक और कृषि विज्ञान केन्द्र खुलेगा
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
किसान प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत किसान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन शहर के लंका मैदान में बुधवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सम्मेलन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने वहां लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने कहा कि अब तक की जितनी भी किसान हितैषी योजनाऍं हैं, उनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सबसे उपर माना जा सकता है। ये किसानों के पूर्ण हितों की रक्षा करती है। अधिकारियों के भरोसे यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता है, आम जनमानस की सहभागिता से ही इस योजना को पूर्ण सफल बनाया जाना सम्भव हो पायेगा। उन्होंने आम जनमानस को इस योजना से जुड़ने की अपील की ताकि ऐसे किसानों को भी लाभ मिल सके जो साक्षर नहीं हैं।
मंच से श्री सिन्हा ने जनपद में एक और कृषि विज्ञान केन्द्र खोलने की योजना का जिक्र किया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुॅचते ही श्री सिन्हा ने गॉर्ड ऑफ आनर का निरीक्षण कर कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आईसीएआर अटारी कानपुर के निदेशक डॉ. यूएस गौतम ने कृषि विज्ञान केन्द्रों की भूमिका के साथ ही अन्य किसान हित में चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि किसानों के सर्वागीण विकास के बारे में सोचा जाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर केन्द्र के चेयरमैन राजेश्वर प्रसाद सिंह, विवेक सिंह. डॉं. दिनेश सिंह, डा. विनोद सिंह, डा. वीके सिंह, सुनीता पांडेय एवं डा. डीआर सिंह आदि उपस्थित थे।