फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Angry over power cut, power house locked

Ghazipur News: बिजली कटौती पर गुस्सा पावर हाउस पर जड़ा ताला

Wed, 23 Jul 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Angry over power cut, power house locked
मौधा। विद्युत वितरण खंड तृतीय सैदपुर क्षेत्र के सौना व मौधा विद्युत उपकेंद्र पर बिजली नहीं मिलने से नाराज किसानों ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने करीब छह घंटे के लिए मौधा और सौना पावर हाउस पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

इससे दोनों विद्युत उपकेंद्रों से 10 फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब पांच घंटे बाद अधिशासी अभियंता सैदपुर बृजेश कुमार ने समझा-बुझाकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को शांत किया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने किसानों को बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। वहीं किसानों का कहना है कि केवल दो से चार घंटा बिजली मिल रही है। इससे नाराज होकर एक दिन पहले उन्होंने मौधा पावर हाउस पर एसडीओ और जेई का घेराव किया था। समाधान न होने पर नाराज किसान दूसरे दिन सौना बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे और नारेबाजी करना शुरू कर दिए। किसानों का मौके पर मौजूद लाइनमैन और अवर अभियंता पर गुस्सा फूट पड़ा और उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति खराब होते देख पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। उपखंड अधिकारी प्रदीप सिंह ने फीडरों पर चल रहे ओवरलोड को कम करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से लोड को अन्य उपकेंद्र पर स्थानांतरित कर समस्या को कुछ हद तक हल करवाया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed