{"_id":"65ba86d1feead37b10005556","slug":"angered-by-the-departure-of-the-head-of-sihori-village-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-110018-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सिहोरी गांव की प्रधानी जाने से नाराज हत्यारों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सिहोरी गांव की प्रधानी जाने से नाराज हत्यारों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
नंदगंज। सिहोरी गांव की प्रधानी चले जाने से नाराज हत्यारों ने सपा के अतरसुआ सिहोरी सेक्टर पर्यवेक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम स्कार्पियों सवार आरोपी वाराणसी के तरफ फरार हो गए। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ बुधवार की देर शाम मुकदमा दर्जकर दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।
अतरसुआ गांव निवासी अमलधारी यादव का भतीजा मुन्ना यादव की पत्नी अनीता सिहोरी गांव की ग्राम प्रधान है। इससे पहले हिस्ट्रीशीटर विशाल पासी की पत्नी विमली देवी सिहोरी गांव की ग्राम प्रधान थी। प्रधानी के चुनाव में हारने के बाद हिस्ट्रीशीटर नाराज चल रहा था। करीब एक माह पूर्व हिस्ट्रीशीटर जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। उसे इस बात की खुन्नस था कि दूसरे गांव से आकर कैसे अनीता देवी सिहोरी गांव की ग्राम प्रधान बन गई। मृतक के बड़े भाई रामनगीना यादव ने सिहोरी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर विशाल पासी, उसका पुत्र धर्मपाल उर्फ आशू, सत्यपाल और विनय राय उर्फ भोलू के साथ दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
पार्टी का झंडा देकर दिया श्रद्धांजलि
गाजीपुर। सपा नेता अमलधारी यादव की हत्या की जानकारी मिलते ही सदर विधायक जैकिशन साहू और जंगीपुर विधायक धरना-प्रदर्शन स्थल रामपुर बंतरा पहुंच गए। साथ ही परिजनों को सांत्वना देने के साथ पुलिस प्रशासन से आरोपियों को दबोचने की मांग की। इधर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने मृतक के शव पर पार्टी का झंडा डालकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही जंगीपुर विधायक, सदर विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर श्रद्धांजलि देने के साथ हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।