{"_id":"666220931c529a4b3c06aa9e","slug":"anger-over-irregularities-in-salary-and-epf-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-115649-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: वेतन और ईपीएफ में अनियमितता को लेकर गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: वेतन और ईपीएफ में अनियमितता को लेकर गुस्सा
विज्ञापन
चार माह के बकाया वेतन को लेकर संविदा कर्मियों और 24 माह की ईपीएफ में हुई अनियमितता को लेकर मीटर रीडरों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। अधीक्षण अभियंता को पत्रक सौंप समस्याओं के निस्तारण की मांग की। साथ ही चेताया कि अगर समय रहते मांगों को पूर्ण नहीं किया जाता है तो कार्य बहिष्कार और आंदोलन के बाध्य होना पड़ेगा।
विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्सक्ष अरविंद कुशवाहा ने कहा कि विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों का चार माह से वेतन बकाया है। ऐसे में संविदा कर्मी भूखमरी के कगार पर आ गए हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि मीटर रीडरों का 24 माह के ईपीएफ में अनियमितता हुई है।
जिला संरक्षक सुदर्शन सिंह ने बताया कि जनपद में इलाहाबाद की एक कंपनी विद्युत केंद्रों पर कार्य के लिए लोगों की तैनानी करती है। आरोप लगाया कि वह कर्मचारियों के वेतन को हड़पना चाह रही है। जिला मंत्री विजय शंकर राय ने कहा कि जनपद में मीटर रीडिंग का कार्य करा रही कार्यदायी कंपनी बहुत अनियमिता फैला रही है।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी समस्याओं से संबंधित पत्रक अधीक्षण अभियंता को सौंप दिया गया है। समय संविदा कर्मियों और मीटर रीडिंग करने वाले कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं तो तो संगठन के सदस्य व पदाधिकारी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को विवश होंगे।