फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anger among examinees due to cancellation of teacher eligibility test

यूपी टेट की परीक्षा निरस्त होने से परीक्षार्थियों में दिखी नाराजगी

Sun, 28 Nov 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Anger among examinees due to cancellation of teacher eligibility test
यूपी टेट परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : GHAZIPUR
प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) निरस्त कर दी गई। पहली पाली में परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद परीक्षा निरस्त होने की सूचना देकर परीक्षार्थियों को लौटा दिया गया। इसको लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी रही। उनका कहना था कि परीक्षा निरस्त होने से फिर उनकी उम्मीद टूट गई। सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि प्रश्नपत्र लीक न हो।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 रविवार को दो पालियों में होनी थी। सुबह पहली पाली में 68 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर के 31447 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। दूसरी पाली में दिन में 2.30 बजे से पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 45 केंद्रों पर होनी थी जिसमें 19900 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों से अभ्यर्थी सुबह धुंध के बीच किसी तरह केंद्रों पर पहुंचे थे। पहली पाली की परीक्षा शुरू भी हुई लेकिन बीच में ही परीक्षा को रोक दिया गया और परीक्षार्थियों को वापस कर दिया गया। इससे उनके अभिभावकों में खासी नाराजगी दिखाई दी। लोगों का कहना था कि सरकार परीक्षा कराकर नौकरी देने के मूड में नहीं है। यही कारण है कि परीक्षा को निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed