फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   and disputes will reduce, drones will fly over villages

कम होंगे भूमि विवाद, गांवों पर उड़ा ड्रोन

Tue, 23 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
and disputes will reduce, drones will fly over villages
सुहवल थाना क्षेत्र में तहसील प्रशासन के द्वारा स्वामित्व योजना के तहत सोमवार की दोपहर अधिकारियों और अधिकारियों की मौजूदगी में पांच गांवों का ड्रोन कैमरे के जरिए हवाई भू-सर्वेक्षण कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि तैयार अभिलेखों से लोगों को मालिकाना हक मिलेगा। साथ ही भूमि विवाद में कमी आएगी। लेखपाल निरंजन और बृजकिशोर ने बताया कि दूसरे चरण के तहत रमवल, मिर्जापुर, सोनवल, सुगवलियां, अधियारां गांव का सर्वेक्षण किया गया।
विज्ञापन

सर्वेक्षण टीम ने गांवों के आबादी वाले हिस्से और खाली जमीनों की पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वे कराकर नक्शा तैयार कराकर भू-स्वामियों को दिया जाएगा। ड्रोन सर्वे के दौरान आबादी क्षेत्र की भूमि के फोटो लिए गए,जिन्हें राजस्व रिकार्ड के मानचित्र में दर्ज किया जाएगा। इससे उन्हें मालिकाना हक प्राप्त हो सकेगा। सर्वेक्षण टीम के द्वारा बताया कि गांवों का ड्रोन के जरिए भू- हवाई सर्वेक्षण किया जाना है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि स्वामित्व योजना के तहत तहसीलों में ड्रोन सर्वे कार्य में तेजी आ गई है, लेकिन घरौनी (ग्रामीण आवासीय अभिलेख) तैयार करने की प्रक्रिया कि गति काफी सुस्त है, अभी तक महज कुछ गिने चुने गांवों की ही घरौनी ही तैयार हो सकी है।
विज्ञापन

लेखपाल नीरंजन ने बताया कि सर्वे में गावों के मानचित्र प्राप्त हुए हैं। वह सही पाए गए हैं। मालूम हो कि गांवों में सैकड़ों परिवार ऐसे हैं, जिनका आबादी भूमि पर कई वर्षों से स्वामित्व तो है, लेकिन उनके पास भूखंड से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है। इस प्रक्रिया के बाद अब उनके पास दस्तावेज उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed