फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anarchists were throwing stones at the house at night, case registered

Ghazipur News: रात में अराजकतत्व मकान पर फेंक रहे पत्थर, मुकदमा दर्ज

Mon, 28 Apr 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Anarchists were throwing stones at the house at night, case registered
कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव स्थित एक मकान पर पिछले कई दिनों से रात में अराजकत्वों द्वारा पत्थर फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार की देर शाम पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बारा गांव के रिठी मुहल्ला निवासी वाकार खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी और अज्ञात अराजकत्वों द्वारा पिछले कई दिनों से घर पर ईंट पत्थर फेंका जा रहा है। 23 अप्रैल की रात नौ बजे ईंट फेंकते समय पकड़ने और उनके घर उलाहना देने जाने पर उन्हें परिजन उलटे ही जान से मारने की धमकी देते हुए गाली देने लगे। बाद में मारपीट करने लगे। आस-पास के लोगों द्वारा बीच- बचाव करने पर किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुहम्मद दानिश खां, शहबाज खां, अली खां सहित एक के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही आस- पास के लोगों और पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed