{"_id":"6a4176f35b2c6e48a80cf5de","slug":"an-ro-system-has-been-installed-yet-lawyers-and-litigants-are-longing-for-cold-water-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-155039-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आरओ तो लगा, पर ठंडे पानी को \nतरस रहे अधिवक्ता और वादकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आरओ तो लगा, पर ठंडे पानी को तरस रहे अधिवक्ता और वादकारी
विज्ञापन
सेवराई। स्थानीय तहसील में 50 से ज्यादा अधिवक्ता और करीब 100 से ज्यादा वादकारियों को इन दिनों प्यास बुझाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। वजह यहां लगा आरओ प्लांट। प्लांट से ठंडा पानी न आने से परेशानी हो रही है। यही नहीं कभी-कभी तो दो-तीन तक पानी ही नहीं आता है।
सेवराई तहसील के बार एसोसिएशन के महामंत्री सुमंत कुशवाहा ने बताया कि तहसील पर प्रतिदिन वादकारी न्यायिक कार्य से आवागमन करते हैं।
यहीं नहीं अधिवक्ता भी प्रैक्टिस करते हैं, बावजूद प्यास बुझाने की उचित व्यवस्था नहीं है। तीखी धूप और उमस भरी गर्मी के बीच प्यास बुझाने के लिए बाहर की दुकानों से ही पानी का बोतल खरीदना पड़ता है। जबकि आरओ प्लांट तहसील परिसर में लगा हुआ है, लेकिन स्थिति यह है कि एक तो नियमित पानी आता नहीं है।
सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि उमस भरी गर्मी में आरओ प्लांट से भी गर्म पानी ही निकलता रहता है।
वादकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि प्यास बुझाने के लिए पानी का बोतल खरीदनी पड़ती है। आरओ से ठंडा पानी प्यास बुझाने को नहीं मिलता है।
एसडीएम संजय यादव ने बताया कि जल्द ही आरओ प्लाट को दुरुस्त करा दिया जाएगा। जिम्मेदारों को निर्देशित कर दिया गया है।