फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   An elderly woman standing on the roadside to go to the temple died after being hit by a roadways bus

Ghazipur News: रोडवेज बस की टक्कर से मंदिर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग की मौत

Sat, 02 Aug 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman standing on the roadside to go to the temple died after being hit by a roadways bus
नंदगंज। थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सहेड़ी कट के पास शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने धक्का मार दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मृतका की बेटी की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आंकुशपुर गांव निवासी चंद्रावती देवी (60) डीह बाबा मंदिर पूजा करने के लिए जा रही थीं। वह सहेड़ी कट के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान वाराणसी से गाजीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने धक्का मार दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। उधर, हादसे के बाद चालक रोडवेज बस को मौके पर खड़ा करके भाग गया। लोगों की सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखकर वे बिलखने लगे। मृतका के दो पुत्री व एक पुत्र पवन यादव है। पवन यादव अमेरिका में इंजीनियर हैं। चंद्रावती के निधन की सूचना पुत्र को दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि उनके आने के बाद ही दाह संस्कार होगा। पुलिस बस को कब्जे में लेकर थाने ले लाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक की तलाश कर रही है। मृतका की पुत्री पूनम यादव की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed