फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Amritsar Mail will stop at Bhadaura station from 7th August

Ghazipur News: भदौरा स्टेशन पर सात अगस्त से रुकेगी अमृतसर मेल

Wed, 06 Aug 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Amritsar Mail will stop at Bhadaura station from 7th August
पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के दौरान बंद 13006 हावड़ा अमृतसर मेल ( पंजाब मेल) ट्रेन के पुन: ठहराव के लिए हरी झंडी मिल गई है। रेलवे की विज्ञपप्ति के अनुसार यह ट्रेन सात अगस्त से भदौरा रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। रेलवे केइस फैसले से भदौरा रेलवे स्टेशन से संबंधित रेल यात्रियों एवं स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है।कोरोना काल के दौरान भदौरा रेलवे स्टेशन पर रूक रही पंजाब मेल, फरक्का एक्सप्रेस और पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना काल खत्म होने के बावजूद भी बहाल नहीं किया गया था। ट्रेन के ठहराव के लिए रेल यात्रियों एवं स्थानीय लोगों एवं विभिन्न संगठनों के द्वारा लगातार रेल प्रशासन से ट्रेनों के पुन: ठहराव की मांग की जा रही थी। मंगलवार को जारी पत्र के अनुसार रेल मंत्रालय ने भदौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 13006 हावड़ा अमृतसर मेल (पंजाब मेल) के ठहराव की सूचना दी है। यह ट्रेन आगामी सात अगस्त से भदौरा रेलवे स्टेशन पर अपने नियत समय अप लाइन में सुबह 5:45 बजे और डाउन लाइन में शाम में 7 बजे ठहरेगी। पंजाब मेल के ठहराव के सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों में हर्ष का माहौल है। इसके साथ ही गहमर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 12435 जयनगर आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15623 भगत की कोठी कामाख्या एक्सप्रेस और ट्रेन नम्बर 20801 इस्लामपुर नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस के भी ठहराव की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed