फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Amrit Festival of Independence will be celebrated ceremoniously in Ghazipur

गाजीपुर में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव

Thu, 11 Mar 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Amrit Festival of Independence will be celebrated ceremoniously in Ghazipur
विकास भवन सभागार में अमृत महोत्सव मनाए जाने के संबंध में बैठक करते जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने को लेकर बैठक की। जिसमें अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकरी एमपी सिंह ने बताया कि देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 12 मार्च से 15 अगस्त 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव जिले में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान नेहरू स्टेडियम गोराबाजार से शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए साइकिल रैली निकलेगी जिसमें युवा प्ले कार्ड पर आजादी के लिखे हुए नारे लिखे रहेंगे। 7500 मीटर की यात्रा तय की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ‘स्वतंत्रता आन्दोलन में दांडी मार्च की भूमिका’ जूनियर वर्ग और ‘राष्ट्रधर्म एवं राष्ट्रवाद’ पर सीनियर वर्ग की संगोष्ठी आयोजित करेंगे। कार्यक्रम तहसील स्तर पर समारोहपूर्वक मनाए जाने का निर्देश शासन से प्राप्त हुआ है। बैठक के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed