फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Amit transferred due to complaint, Jaya became Tehsildar of Kasimabad

शिकायत के चलते अमित का तबादला, जया बनीं कासिमाबाद की तहसीलदार

Fri, 06 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Amit transferred due to complaint, Jaya became Tehsildar of Kasimabad
कासिमाबाद। कासिमाबाद के तहसीलदार अमित शेखर की लंबी शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने उनका स्थानांतरण सेवराई के लिए कर दिया है। उनके स्थान पर जिला मुख्यालय से संबद्ध जया सिंह को कासिमाबाद का तहसीलदार बनाया गया है। दूसरी तरफ तहसीलदार कार्यालय एवं न्यायालय शुक्रवार को तीसरे दिन भी दोपहर में 12 बजे तक पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन

मालूम हो कि कासिमाबाद के तहसीलदार अमित शेखर की शिकायतें लंबे समय से जिलाधिकारी से की जा रही थी। इधर अधिवक्ताओं में भी उनके कार्य व्यवहार से काफी नाराजगी थी। बृहस्पतिवार को दो दिनों से बंद चल रहे तहसीलदार कार्यालय एवं न्यायालय को लेकर अधिवक्ता काफी मुखर दिखे। इसकी खबर अमर उजाला ने छह मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की। बृहस्पतिवार की देर शाम को जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कासिमाबाद के तहसीलदार अमित शेखर को यहां से हटाकर सेवराई तहसील का तहसीलदार बना दिया। वहीं जिला मुख्यालय से संबद्ध जया सिंह को कासिमाबाद का तहसीलदार बनाया गया है। शुक्रवार को लोगों को लगा कि तहसीलदार के स्थानांतरण के बाद तहसील का कार्यालय और न्यायालय समय से खुल जाएंगे लेकिन तीसरे दिन भी दिन में 12 तक कार्यालय और न्यायालय पूरी तरह से बंद रहे। कार्यालय और न्यायालय तीसरे दिन भी बंद होने से वादकारियों के साथ अधिवक्ताओं को समस्याओं के निस्तारण से लेकर मुकदमों की पैरवी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कासिमाबाद तहसील के अधिवक्ताओं एवं वादकारियों सहित आम जनता ने तहसीलदार के स्थानांतरण से राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed