फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Amit sah attaked on congress and sp alliance

‘सपा कुआं है तो बसपा खाई’

Mon, 06 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Amit sah  attaked on congress and sp alliance
Amit shah - फोटो : फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के इतिहास में अखिलेश यादव की सरकार सबसे निक्कमी साबित हो रही है। सपा कुआं है तो बसपा खाई है। इन दोनों सरकारों ने प्रदेश का बंदरबांट किया है। पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। भाजपा अकेले दम पर प्रदेश में सरकार बनाएगी। अपने गठबंधन वाली सुभासपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को सरकार में जगह देंगे। अखिलेश यादव का उत्तर प्रदेश में काम नहीं कारनामा बोल रहा है। प्रदेश में लूट, बलात्कार, हत्या, छिनैती की वारदातें इसका उदाहरण है। एक बेटा ने अपने बाप को घर बैठाने का काम किया है, तो सोने की चम्मच से खीर खाने वाले दूसरे बेटे ने देश को बैठा दिया। यह बात सोमवार को जहूराबाद विस क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पांच वर्ष में प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाकर दिखाएगी। प्रदेश की जनता बुआ और भतीजे की सरकार से मुक्ति चाह रही है। 15 वर्षों में प्रदेश की जनता सपा-बसपा, बसपा-सपा की सरकारों से उब चुकी हैं। कहा कि कांग्रेस ने देश के साथ धोखा दिया है। देश की सीमा पर पहले जब गोली-बारी होती थी, तो उस गोली का अंत और प्रारंभ पाकिस्तान करता था। लेकिन अब नरेंद्र भाई की सरकार में प्रारंभ पाकिस्तान करता है और अंत उसका भारत करता है।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा-सुभासपा गठबंधन के उम्मीदवार ओम प्रकाश राजभर को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि 11 मार्च के गणना के बाद 13 मार्च को होली पड़ रही हैं। गर्व से सभी होली के इस जीत की खुशी मनाएंगे। पूर्वांचल के पिछड़ेपन पर बोलते हुए कहा कि यहां पर बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को ठीक करके इस पिछड़ेपन को दूर किया जाएगा। सरकार बनने के दिन ही उत्तर प्रदेश के सभी कत्लखाने बंद कर दिए जाएंगे।समाजवादी पार्टी और बसपा माफियाओं और जमीन कब्जा करने वाले की पार्टी है। एक में आजम खां, अतीक अहमद है तो दूसरे में मुख्तार और अफजाल हैं। भाजपा की सरकार बनते ही सभी गुंडे-माफिया जेल में होंगे अन्यथा प्रदेश छोड़ देंगे। इस मौके पर बलिया सांसद भरत सिंह, तारा चौहान, विशाल सिंह चंचल, फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक राम  इकबाल सिंह, देवेंद्र सिंह, इंजीनियर मनोज सिंह, जितेंद्र पांडेय आदि। संचालन संतोष पांडेय ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed