{"_id":"67fab3f6d42779650e0da2a4","slug":"amit-of-bhadsar-defeated-satyam-of-gorakhpur-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-131022-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भड़सर के अमित ने गोरखपुर के सत्यम को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भड़सर के अमित ने गोरखपुर के सत्यम को दी पटकनी
विज्ञापन
बिरनो। भड़सर (राजापुर) गांव में बजरंग व्यायामशाला की ओर से अखाड़े के उद्घाटन के अवसर पर शनिवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पहले मुकाबले में भड़सर के अंकित पहलवान और चंदौली के मुलायम पहलवान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जो बराबरी पर छूटी। दूसरा मुकाबला भड़सर के अमित पहलवान और गोरखपुर के सत्यम पहलवान के बीच खेला गया, जिसमें अमित ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए सत्यम को पलक झपकते ही चित कर दिया।
मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज के युग में जहां आधुनिकता और तकनीक के प्रभाव से युवा वर्ग शारीरिक गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे में इस तरह के आयोजनों की जरूरत है। दंगल न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, बल्कि यह युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और आत्मबल की शिक्षा भी देता है।
इस अखाड़े का निर्माण और इसका संचालन निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करेगा और उन्हें नशा, अपराध व गलत संगत से दूर रखेगा। पूर्व प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, सुरेश विश्वकर्मा, मुरली यादव, अनिल पटेल, श्याम सुंदर राजभर, धनंजय सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, अंकित पहलवान, सुभाष यादव मौजूद थे। श्यामबिहारी पहलवान ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।