फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ambulance was not found, the injured were carried one and a half km on cots to take them to CHC.

Ghazipur News: एंबुलेंस नहीं मिली, सीएचसी ले जाने के लिए डेढ़ किमी चारपाई पर घायलों को लेकर गए

Thu, 21 Dec 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ambulance was not found, the injured were carried one and a half km on cots to take them to CHC.
सेवराई। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती। यह लापरवाही फिर सामने आई। पंचशील चौक के पास देवल भदौरा रोड पर मंगलवार की देर शाम पिकअप ने सड़क किनारे खड़े दंपती एवं बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ले जाने के लिए 108 नंबर एंबुलेंस नहीं मिली तो लोगों ने चारपाई पर डेढ़ किमी दूर स्थित सीएचसी पहंुचाया। जहां से तीनों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई गांव स्थित पंचशील चौक के पास मिश्रवलिया गांव निवासी दूधनाथ खरवार (62) और उनकी पत्नी कमला देवी (56) गांव पर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहे थे। वहीं पास में ही बाइक सवार अर्जुन प्रजापति (39) पुत्र रामबचन प्रजापति निवासी मिश्रवलिया भी खड़े होकर बात कर रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने तीनों को धक्का मार दिया।
विज्ञापन

आस- पास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए 108 पर फोन किया गया, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहंुची। ऐसे में लोग चारपाई पर लादकर घायलों को पैदल ही करीब डेढ़ किमी दूर स्थित अस्पताल गए। जहां मौजूद चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक होने पर उन्हें अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज सेवराई अनूप यादव ने भाग रहे पिकअप को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घायलों में कमला देवी के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया है। इससे उनकी स्थिति और भी नाजुक बनी हुई है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर एक भी ब्रेकर न होने से वाहन चालक स्पीड से वाहन चला रहे हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों से ब्रेकर बनाने की मांग की गई, लेकिन आज तक ब्रेकर नहीं बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed