फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ambulance personnel honored

एंबुलेंस कर्मियों को किया गया सम्मानित

Wed, 21 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ambulance personnel honored
एकोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपनी कार्य क्षमता के मुताबिक कोविड-19 से दो-दो हाथ कर स्वयं के साथ लोगों का जीवन बचाने का काम किया है। इस मुहिम में 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। रायफल क्लब में नोडल अधिकारी डा. डीपी सिन्हा ने एंबुलेंस कर्मियों को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया। डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाने का काम किया है। ऐसे में उनके कार्यों को देखते हुए उनको सम्मानित करना हमारी जिम्मेदारी है। इसी को देखते हुए लाल बहादुर शर्मा, बृजभूषण, संदीप, गिरिजेश, शुभम, उमेंद्र, गुलाब, राजकुमार, वकील चंद, मनोज ,संतोष, अजय एवं अन्य कोरोना वारियर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने का काम किया गया है। इनके बढ़े हुए हौसले के बदौलत हम संभावित तीसरे लहर के प्रकोप से लोगों को बचाने का काम भी करेंगे। 108 एम्बुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम अधिकारी दीपक राय ने बताया कि जनपद में 108 एंबुलेंस की संख्या 37 एवं 102 एंबुलेंस की संख्या 42 है, जो लगातार जिले में सभी तरह के मरीजों को आकस्मिक सेवा प्रदान करने का काम कर रही है। इस अवसर पर मिथिलेश त्रिपाठी और मंडल अधिकारी सुमित दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed