फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Amaura defeated Trilokpur and captured the trophy

Ghazipur News: अमौरा ने त्रिलोकपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

Mon, 16 Jan 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Amaura defeated Trilokpur and captured the trophy
जमानिया। श्री बजरंग स्पोर्टिंग क्लब ताजपुर मांझा के तत्वावधान में रविवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल अमौरा एवं त्रिलोकपुर के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूट आउट में अमौरा ने 5-4 से जीत दर्जकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मार कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ताजपुर मांझा के खेल मैदान पर खेले गए फाइनल में त्रिलोकपुर के खिलाड़ी ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। यह बढ़त पहले हाफ तक बनी रही। दूसरे हाफ में अमौरा के खिलाड़ियों ने एक गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच समाप्त होने तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं। कोई निर्णय न होने पर कमेटी ने पु : दोनों टीम को दस मिनट का अतिरिक्त समय दिया। इस दौरान भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में अमौरा ने 5-4 से त्रिलोकपुर को हरा दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने विजेता एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान बब्लू यादव ने उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार त्रिलोकपुर के खिलाड़ी पोलार्ड एवं मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार अमौरा के खिलाड़ी इरफान को दिया गया। रेफरी राजकुमार उर्फ नागा राय दिनेश एवं रामाश्रय यादव तथा कमेंट्री जेपी एवं सत्यम यादव ने की। इस अवसर पर बिरहा गायक रजनीकांत बैजूलाल यादव फणींद्रबिहारी राय रामाशीष यादव अभिषेक यादव सुनील यादव अर्जुन यादव मुन्ना राय हैदर अली उत्तम कुमार मेराज खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed