फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Along with studies, students will learn gardening, making telescopes and LED torches.

Ghazipur News: पढ़ाई के साथ बागवानी, टेलीस्कोप, एलईडी टाॅर्च बनाना सीखेंगे विद्यार्थी

Sat, 03 Jan 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Along with studies, students will learn gardening, making telescopes and LED torches.
गाजीपुर। जिले में 60 विद्यालयों को कौशल विकास केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें लर्निंग बाई डूइंग लैब की स्थापना की जाएगी। इसमें बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ टेलीस्कोप, एलईडी टाॅर्च आदि बनाना सीखेंगे। इसके लिए 43 हजार 250 रुपये प्रति विद्यालय की दर से जिले को 25 लाख 95 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

जिले में 2266 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 2 लाख 10 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पहले चरण में 46 विद्यालयों जिसमें 34 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय और 12 पीएमश्री स्कूलों में इस लैब की स्थापना हो चुकी है।
विज्ञापन

अब 60 और विद्यालयों का चयन किया गया है, इसमें 11 पीएमश्री, 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और 35 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूल शामिल हैं। इस पहल के तहत बच्चों को चार प्रमुख क्षेत्रों इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एनर्जी एंड एन्वायरमेंट, एग्रीकल्चर नर्सरी और गार्डनिंग तथा होम एंड हेल्थ ट्रेड में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आवश्यक टूल्स, उपकरण और अन्य सामग्री की खरीद की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि शिक्षक केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि बच्चों को प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाना सीखें।

इस पहल के तहत राज्य सरकार अब शिक्षकों को भी तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रही है।
इसमें विज्ञान और गणित के शिक्षक, तकनीकी अनुदेशक, डायट के मास्टर ट्रेनर और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की शिक्षिकाएं शामिल हैं। अभी 29 से 31 दिसंबर तक जिले के 63 सदस्यीय दल जिसमें डायट मेंटर और डीसी सामुदायिक सहभागिता की ओर से लखनऊ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed