फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Along with Kho-Kho-Kabaddi, now volleyball-handball will also be played.

Ghazipur News: खो-खो-कबड्डी के साथ ही अब खेलेंगे वाॅलीबाॅल-हैंडबाॅल भी

Fri, 27 Sep 2024 07:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Along with Kho-Kho-Kabaddi, now volleyball-handball will also be played.
गाजीपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब पारंपरिक खेलों खो-खो-कबड्डी के साथ ही अन्य खेलों वाॅलीबाॅल-हैंडबाॅल आदि में भी पारंगत बनाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में खेलकूद सामग्री खरीदी जाएगी। खेल अनुदान के रूप में 2239 विद्यालयों के लिए 1.50 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को पांच हजार एवं उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को 10 हजार रुपये की दर से पैसा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में 2.45 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बच्चों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसके बाद बच्चे संकुल, ब्लाक, जिला, मंडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। 1461 प्राथमिक और 778 उच्च प्राथमिक-कंपोजिट स्कूलों के लिए खेल अनुदान मिला है। खेलकूद सामग्री की खरीद के लिए प्राथमिक को 73 लाख पांच हजार एवं उच्च प्राथमिक-कंपोजिट विद्यालयों को 77 लाख 80 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। इससे बैट-बाॅल, बैडमिंटन, वाॅलीबाॅल, हैंडबाॅल, कैरमबोर्ड, शतरंज, लूडो आदि खेल सामग्री खरीदी जाएगी। स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों को भी समाहित किया जाएगा। खेलकूद सामग्री की खरीद के लिए विद्यालय परिसर में उपलब्ध खेल मैदान को भी ध्यान में लिया जाएगा। मैदान के अनुसार खेल सामग्री की खरीद होगी। स्पोर्ट्स गाइडलाइन का पालन खेलें भी और खिलें भी के क्रम में किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के माध्यम से होगी खरीद: खेलकूद सामग्री का चयन एवं क्रय प्रक्रिया विद्यालय स्तर पर गठित समिति के माध्यम से की जाएगी। गठित क्रय समिति में प्रधानाध्यापक अध्यक्ष, खेलकूद शिक्षक सदस्य सचिव, तीन अलग-अलग विषय के शिक्षक जिसमें एक महिला शिक्षक सदस्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को 1.50 करोड़ की धनराशि स्पोर्ट्स ग्रांट के रूप में मिली है। खेल में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की खरीद की जाएगी। विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में निर्धारित धनराशि भेजी जा रही है।- हेमंत राव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed