फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegations of up to 10-fold hike in property tax without notice; resentment prevails.

Ghazipur News: बिना नोटिस गृहकर में 10 गुना तक बढ़ोतरी का आरोप, नाराजगी

Tue, 11 Aug 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations of up to 10-fold hike in property tax without notice; resentment prevails.
उपजिला​धिकारी जमानिया नि​धि को ज्ञापन सौंपते सभासद मोहन गुप्ता । संवाद - फोटो : credit
जमानिया। नगर पालिका परिषद की ओर से गृहकर में 10 गुना बढ़ोतरी किए जाने को लेकर सभासदों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। सोमवार को वार्ड नंबर 18 के सभासद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में सभासदों और नागरिकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बढ़े हुए गृहकर को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के मकान टैक्स में मनमाने ढंग से बढ़ोतरी कर दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कई मकानों का गृहकर पहले की निर्धारित दर से करीब 10 गुना तक बढ़ा दिया गया है। उदाहरण दिया कि जिस मकान का सालाना टैक्स पहले 100 रुपये था, उसे बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया गया है। सभासदों ने कहा कि गृहकर बढ़ाने से पहले लोगों को न तो लिखित सूचना दी गई और न ही कोई नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बढ़े टैक्स से आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कराकर बढ़ी हुई दरों को वापस कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों ने चेतावनी दी कि यदि बढ़ा हुआ गृहकर तत्काल वापस नहीं लिया गया तो सभासदों और नागरिकों की ओर से नगर पालिका परिषद परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
इस दौरान सुमंत सिंह, विकास, मो. सलीम, राकेश कुमार जायसवाल, योगेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, नपा के चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि गृह कर बढ़ाने का शासनादेश आया है। इसके बाद भी बोर्ड की मंजूरी के बाद गृह कर बढ़ाया गया है।

इसके बावजूद मुहम्मदाबाद और गाजीपुर नगर पालिका से यहां का गृहकर कम है। ईओ संतोष कुमार का कहना है कि बोर्ड की मंजूरी के बाद स्वकर प्रणाली के तहत गृहकर को लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed