फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegations of cover-up in molestation case in ghazipur SP orders inquiry

खाकी पर दाग: दुष्कर्म के मामले में लीपापोती का आरोप, पीड़िता के बयान के बाद हुआ खुलासा; एसपी ने बैठाई जांच

Mon, 03 Nov 2025 11:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 03 Nov 2025 11:45 AM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में दुष्कर्म के मामले में पुलिस विभाग पर लीपापोती का आरोप लगा है। जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मचा है।  

विज्ञापन
Allegations of cover-up in molestation case in ghazipur SP orders inquiry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में करीब पांच माह पूर्व एक युवती से दुष्कर्म के मामले में लीपापोती और तहरीर बदलवाकर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करने का मामला अब पुलिस विभाग में हलचल का कारण बन गया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान के बाद पूरा प्रकरण उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा जोड़कर आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
घटना सामने आने के बाद एसपी डॉ. ईरज राजा ने पूरे मामले में विभागीय जांच बैठा दी है। बताया जा रहा है कि जांच की आंच तत्कालीन कोतवाल, विवेचक और अन्य पुलिसकर्मियों तक पहुंच सकती है। फिलहाल, जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। इस पूरे प्रकरण में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री मन्नू बिंद का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उन पर रंगदारी वसूलने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि दुष्कर्म आरोपी को बचाने के लिए तहरीर बदलवाने और मामले में समझौते के नाम पर धन लेने की भूमिका निभाई गई थी।जानकारी के अनुसार, बीते 2 जून को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Vindhyachal Dham: 15 घंटे अंधेरे में रहा विंध्यधाम, मोबाइल की रोशनी में हुई मां की शयन और मंगला आरती


आरोप है कि इसके बाद दबाव में आकर पुलिस ने तहरीर बदलवाकर 3 जून को छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया, जबकि आरोपी को शांति भंग में चालान कर मामले की इतिश्री कर दी गई। बाद में पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने पांच माह बाद धाराएं बढ़ाकर बीते 30 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस दौरान आरोप लगे कि भाजपा नेता ने मामले में मध्यस्थता कर एक लाख रुपये लिए थे। बाद में जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो भाजपा नेता मन्नू बिंद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed