फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegation: Wife burnt due to personal dispute, condition critical

आरोप : आपसी झगड़े में पत्नी को जलाया, हालत नाजुक

Wed, 29 Jan 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Wife burnt due to personal dispute, condition critical
नोनहरा थाना क्षेत्र के चटाइपारा गांव में सोमवार की देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने बाइक से पेट्रोल निकालकर पत्नी पर छिड़कर आग लगा दी। शोर मचाने पर पहुंचे पास पड़ोस के लोगों ने आग बुझाया और उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चटाइपारा गांव निवासी गोलू राम सोमवार की रात पत्नी सरिता (35) के साथ खाना कमरे में सोने चला गया। इस दौरान पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सरिता का आरोप है कि रात डेढ़ बजे गोलू घर से बाहर निकला और बाइक से पेट्रोल निकालकर पत्नी पर छिड़ककर आग लगा दिया। आग लगते ही सरिता चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाया। जली हालत में आसपास के लोगों की मदद से मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे सरिता के पिता दिनेश्वर राम ने नोनहरा थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पीड़िता के पति गोलू राम, देवर अच्छे राम और सास साही देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। महिला 40 प्रतिशत तक झुलस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed