फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegation: Children open the school lock and sweep the premises

आरोप : बच्चे खोलते हैं स्कूल का ताला, परिसर में लगाते झाड़ू

Thu, 04 Sep 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Children open the school lock and sweep the premises
प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर नई बस्ती देहवल के कक्ष में झाड़ू लगाती स्कूली छात्रा। स्रोत- वीडि
सेवराई/ दिलदारनगर। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर नई बस्ती देहवल में बच्चों ने स्कूल का ताला खोला और वहां झाड़ू लगाई। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह आठ बजे तक कोई अध्यापक विद्यालय नहीं पहुंचा था। विद्यालय पहुंचे बच्चों ने गेट का ताला खोलकर वहां झाड़ू लगाई। इसके 30 मिनट बाद एक सहायक अध्यापिका स्कूल पहुंचीं। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह आठ बजे अपने बच्चों को छोड़ने के लिए प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर नई बस्ती देहवल पहुंचे। विद्यालय का मुख्य गेट बंद था। गेट के बाहर छात्र अपनी किताब-कापी लिए गुरुजी के इंतजार में खड़े थे। विद्यालय के कक्षा चार का छात्र करण चाबी लेकर आया और गेट खोला। इसके बाद सभी बच्चे विद्यालय में दाखिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों ने ही स्कूल परिसर में झाड़ू लगाई। जब बच्चों से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैडम झाड़ू लगाने के लिए कहती हैं। आरोप है कि लगभग 8:30 बजे विद्यालय की एक सहायक अध्यापक आई और प्रधानाध्यापक कक्ष का चाबी देकर बच्चों से दरवाजा खुलवाई। इसके कुछ देर बाद शिक्षामित्र विद्यालय पहुंचीं। इस दौरान सभी अध्यापकों की कुर्सी खाली रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में करीब 50 छात्र पंजीकृत हैं और उनकी पढ़ाई का जिम्मा दो अध्यापकों व दो शिक्षामित्रों पर है। बावजूद इसके स्कूल कभी भी समय पर नहीं खुलता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में उपस्थिति पंजिका में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित दर्ज करते हैं। जबकि हकीकत ठीक इसके विपरीत है। बच्चों के भविष्य से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि शिकायत मिली है मामले में संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed