फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   All the leaders of India are in touch with us: Omprakash Rajbhar

इंडिया के तमाम नेता हमारे संपर्क में : ओमप्रकाश राजभर

Sat, 18 Nov 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
All the leaders of India are in touch with us: Omprakash Rajbhar
मरदह (गाजीपुर)। सुभासपा के अध्यक्ष और जहूराबाद के विधायक ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम एनडीए के साथ हैं। एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इंडिया के तमाम नेता हमारे संपर्क में हैं। हम इंडिया के साथ नहीं जा रहे हैं। वह हमारे साथ एनडीए में आने के लिए आतुर हैं। अगर साथ नहीं आए तो चुनाव में हमारी मदद करेंगे। महेंगवा गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक एवं पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने
विज्ञापन

कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जब तक सत्ता में थे, उन्हें पिछड़ों की याद नहीं आई। अब सत्ता से बाहर हैं तो पिछड़ों को बरगलाने के प्रयास में हैं। अब सामाजिक न्याय की यात्रा निकाल रहे हैं। चार बार सरकार थी, तब जातिवार जनगणना की याद नहीं आई। 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सिर्फ कुछ जातियां उठा रही हैं, उस आरक्षण को बांटने की याद इनको नहीं आई। उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी का सांसद लोकसभा में भेजने एवं एनडीए गठबंधन को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाते हुए अपनी ताकत का एहसास कराने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed