फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   All that shakespeare touched is gold

शेक्सपियर ने जो कुछ छू दिया वह सोना हो गया

Fri, 05 Mar 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
All that shakespeare touched is gold
जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में बृहस्पतिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उप प्रबंधक रविंद्रनाथ यादव ने कहा कि शेक्सपियर में अत्यंत उच्च कोटि की सृजनात्मक प्रतिभा थी। उन्हें कला के नियमों का सहज ज्ञान था। प्रकृति से उन्हें मानो वरदान मिला था। इसलिए उन्होंने जो कुछ छू दिया वह सोना हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शेक्सपियर की कल्पना जितनी प्रखर थी, उतना ही गंभीर उनके नाटक का अनुभव था। इसलिए जहां एक ओर उनके नाटकों और कविताओं से आनंद की अनुभूति होती है, वहीं दूसरी ओर उनकी रचनाओं से गंभीर जीवन दर्शन भी प्राप्त होता है। विश्व साहित्य के इतिहास में शेक्सपियर के समकक्ष रखे जाने वाले कवि विरले ही मिलते हैं। विषय प्रवर्तन करते हुए अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शेक्सपियर का साहित्य सार्वभौमिक है। इसलिए इसकी प्रासंगिकता कभी खत्म नहीं हो सकती। विभिन्न शोधों से यह तथ्य आज भी उजागर हो रहे हैं कि उनके साहित्य के अनुशीलन से नए-नए भाव एवं विचार प्रकट हो रहे हैं, जिससे मानव जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. शरद कुमार ने शेक्सपियर को अध्यात्मवादी नैतिक मूल्यों से ओतप्रोत विशुद्ध मानवतावादी साहित्यकार बताया। उन्होंने कहा कि साहित्य की जो समझ इस महाकवि को थी, वैसी प्रतिभा विरले कवियों में ही होती है। संगोष्ठी का संचालन इरा सिंह ने किया। संगोष्ठी में कुल 45 शोध पत्रों का वाचन किया गया। इस अवसर पर डॉ. विमला देवी, डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, प्रो. लालचंद पाल, विपिन कुमार, मनीष कुमार सिंह, डॉ. मातेश्वरी प्रसाद सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed