फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   All 26 papers were found valid.

Ghazipur News: प्रधान पद के सभी 26 पर्चे वैध पाए गए

Wed, 24 Jul 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
All 26 papers were found valid.
गाजीपुर। पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए उप चुनाव कराया जा रहा है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य संपन्न हो गया। इस दौरान प्रधान पद के सभी 26 पर्चे वैध पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य की दो सीटों पर एक-एक नामांकन होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

कासिमाबाद: ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर टड़वा में ग्राम प्रधान पद के सभी छह नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसी तरह ग्राम पंचायत कटया लहंग में सदस्य पद के दोनों नामांकन पत्र वैध पाए गए। सेवराई: रिटर्निंग ऑफिसर एडीओ आईएसबी जगदीश केसरी ने बताया कि ग्राम सभा शेरपुर के ग्राम प्रधान पद के दोनों आवेदन पत्र वैध हैं। ग्राम सभा रोइनी एवं देहवल के एक-एक सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन हुआ। इनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। देवकली: सहायक चुनाव अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि धरीकलां ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए चार पर्चे दाखिल किए गए थे। जांच में चारो पर्चे वैध पाए गए। दुबिहा: बाराचवर ब्लाक के रिटर्निग आफिसर विनय कुमार पांडेय ने बताया कि बीडीसी के लिए ताजपुर द्वितीय वार्ड नम्बर 87 से एक उम्मीदवार ने नामांकन किया था। दुल्लहपुर: जखनिया ब्लाॅक के आरओ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत रामबन में प्रधान पद के दोनों प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। जमानिया: ब्लाक की दोनों ग्राम पंचायतों सरुझा एवं तियरी में सभी पर्चे वैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed