फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ajent

बिना कोविड जांच के किसी को भी एजेंट नहीं बनने दिया जाएगा

Sat, 01 May 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
ajent
जमानिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दो मई को होने वाली मतगणना के लिए बनने वाले एजेंटों के लिए कोविड जांच कराना जरूरी होगा। इसके बिना उन्हें मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। मतगणना स्थल के पास ही जांच के लिए कैंप लगाया जाएगा। उधर, मतगणना के लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी दिलीप शुक्ला ने बताया कि कि ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को केवल एक पास ही जारी किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी का प्रत्येक न्याय पंचायत जिसमें उसका वार्ड लगता हो को एक पास न्याय पंचायतवार जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पास प्राप्त करने के लिए नामांकन रसीद एवं अपना आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल के बाहर ही कोविड की जांच कराई जाएगी। इसकी रिपोर्ट के बाद ही प्रवेश करने दिया जाएगा। बताया कि न्याय पंचायतवार टेबुल लगाए गए हैं और गिनती भी न्याय पंचायतवार ही कराई जाएगी। मुहम्मदाबाद : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना में शामिल होने के लिए पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को मतगणना का एजेंट बनने के लिए कोरोना की जांच कराने के लिए काफी भीड़ लगी रही। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना परिसर में प्रवेश करने के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर देने के कारण आज प्रत्याशियों एवं उनके एजेंट बनने वाले समर्थकों ने कतार लगाकर बड़ी संख्या में कोरोना का टेस्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed