फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Agriculture bill is a black law, the market will be occupied by the arhtiyas

कृषि बिल काला कानून, बाजार में हो जाएगा आढ़तियों का कब्जा

Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Agriculture bill is a black law, the market will be occupied by the arhtiyas
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी बाजीराव खाड़े ने जखनिया विधानसभा क्षेत्र के मनिहारी ब्लॉक के शादियाबाद कस्बा में भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ पद यात्रा के समापन पर नुक्कड़ सभा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में हरित क्रांति, नहर, पानी, बिजली, कल-कारखाने सब कांग्रेस की देन है। हमने धर्म निरपेक्ष संविधान के हिसाब से कानून का राज दिया। आज देश में कुटीर उद्योग, कृषि सब खत्म हो रहा है। लोगों को चेताते हुए कहा कि सरकार की ऐसी नीति है कि आने वाले दिनों में देश में केवल अमीर ही रहेंगे। देश की गरीब एवं मध्यम श्रेणी जनता को अपने ही देश में गुलाम बनकर जीना होगा। कृषि बिल काला कानून है जिससे बाजार में आढ़तियों का कब्जा हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई एवं सत्ता का अहंकार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। प्रदेश में महिला अपराध 24 फीसदी तक बढ़ चुका है। सरकार की नीति और तानाशाही से जनता ऊब गई है। सरकार की जो भी नीतियां हैं उससे आज गरीब, किसान और मध्यम वर्गीय लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। महंगाई चरम सीमा पर है इसे रोकने में सरकार पूरी तरह से नाकाम है। पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का अगर आज हम विरोध नहीं करेंगे तो हमारा आने वाला कल इस भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से काफी मुश्किल भरा होगा। पदयात्रा में राघवेंद्र राम, देवनारायण सिंह, जयराम सिंह, सतिराम सिंह, पंकज दुबे, मंसूर जैदी, राजेश गुप्ता, ऊषा चतुर्वेदी, मीरा चौबे, सोमारू राम, हामिद, रामू राम, नंदलाल सिंह, मुकेश राम, आशुतोष गुप्ता, महेश राम, निर्मल यादव, बृजेश कुमार, महबूब निशा, अवधेश भारती, अजय राजभर, ज्ञानप्रकाश मुन्ना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed