{"_id":"6607adfa898b2358bb03965d","slug":"afzal-explained-uncontrollable-crowd-outside-the-cemetery-in-ghazipur-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Ansari Death: कब्रिस्तान के बाहर बेकाबू हुई भीड़ को पुलिस और अफजाल ने समझाया, ड्रोन से हुई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhtar Ansari Death: कब्रिस्तान के बाहर बेकाबू हुई भीड़ को पुलिस और अफजाल ने समझाया, ड्रोन से हुई निगरानी
Sat, 30 Mar 2024 12:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:20 PM IST
सार
Mukhtar Ansari Death: बेकाबू भीड़ को समझाने के लिए अफजाल अंसारी और विधायक सोहेल अंसारी कब्रिस्तान से बाहर आए। उन्होंने भीड़ से अपील की तब जाकर भीड़ शांत हुई। उन्होंने तकरीबन 5 मिनट तक भीड़ को समझाया और उनसे बातचीत की। इस दौरान प्रशासन ने ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा के बाबत निगहबानी की।
विज्ञापन
कब्रिस्तान के बाहर बेकाबू हुई भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में भीड़ उस समय बेकाबू हो गई जब मुख्तार अंसारी का शव कब्र में दफनाया जा रहा था। शनिवार को करीब 11 बजे हर कोई मुख्तार के कब्र में मिट्टी देने के लिए आगे आना चाहता था। इस कारण मौके पर भीड़ बेकाबू हो गई। रस्सी लगाकर लोगों को कब्रिस्तान के बाहर किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस बल ने भीड़ को हटा दिया है।
विज्ञापन
#WATCH मुहम्मदाबाद: गाज़ीपुर DM आर्यका अखौरी ने बताया, "...जिन भी लोगों ने नारेबाजी की है, उन सबकी वीडियोग्राफी कराई गई है और सबके विरुद्ध कार्रवाई भी करवाई जाएगी..." https://t.co/uM9R2s5DQo pic.twitter.com/8qXwxe9v58
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2024
विज्ञापन
दूसरी तरफ, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा है कि भीड़ में नारेबाजी करने वालों की वीडियोग्राफी कराई गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्तार के पुश्तैनी कब्रिस्तान के बाहर हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। अंततः बेकाबू भीड़ को समझाने के लिए अफजाल अंसारी और विधायक सोहेल अंसारी कब्रिस्तान से बाहर आए।
उन्होंने भीड़ से अपील की तब जाकर भीड़ शांत हुई। उन्होंने तकरीबन 5 मिनट तक भीड़ को समझाया और उनसे बातचीत की। इस दौरान प्रशासन ने ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा के बाबत निगहबानी की।