फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Afzal Ansari's property worth more than 52 crores has been attached

बसपा सांसद अफजाल अंसारी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Fri, 28 Oct 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Afzal Ansari's property worth more than 52 crores has been attached
गाजीपुर। बसपा सांसद अफजाल अंसारी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। एक तरफ जहां कुछ दिन पूर्व ईडी की टीम ने मुहम्मदाबाद स्थित उनके आवास पर पहुंचकर घटों पूछताछ की थी। वहीं जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम लगातार उनकी करोड़ों की भू-संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई में जुटी है। अब तक 52 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। पुलिस प्रशासन की टीम ने सितंबर माह में सांसद की शक्करपुर में एक करोड़ 85 लाख की भू-संपत्ति को कुुर्क किया था। इससे पूर्व फार्म हाउस समेत तीन संपत्तियां कुर्क हुई थी। पत्नी फरहत अंसारी और बेटियों के नाम की संपत्ति भी कुर्क की गई थी। करीब 12 करोड़ 35 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई थी। बीते 24 जुलाई को इनकी 14 करोड़ 90 लाख की संपत्ति कुर्क हुई थी। उक्त कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत मांचा, धनेठा, नरसिंहपुर तरयी और खरडीहा गांव में हुई थी। अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्तियों का ब्यौरा खंगालकर एक-एक कर कुर्क करने की कार्रवाई में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। खासकर मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार एवं उनके करीबियों पर जिला और पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से समर्थकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed