फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After the humid rain, water filled in many areas, trouble

उमस के बाद हुई झमाझम बारिश कई इलाकों में भरा पानी, परेशानी

Sun, 28 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
After the humid rain, water filled in many areas, trouble
गाजीपुर में रविवार को मौसम में एक बार फिर परिवर्तन हुआ। सुबह से ही बादलों के लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कुछ देर के लिए धूप निकली, तो दोपहर में एकाएक झमाझम बारिश होने लगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। लगातार बदल रहे मौसम तथा गर्मी के साथ उमस बढ़ने से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। हालांकि इस समय मौसम में तपिश तो कम है लेकिन गर्मी और पसीने की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। रविवार को अधिकतम पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा लेकिन उमस काफी बढ़ जाने से दिन भर बेचैनी बनी रही।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कहीं- कहीं बूंदाबांदी भी हुई। मौसम के इस बदलाव की वजह से सांस के मरीजों तथा बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रात के समय हो रही बिजली कटौती से लोगों का जीना और दुश्वार हो गया है। पिछले दिनों हुई बारिश तथा तेज हवा ने मौसम के रुख में परिवर्तन कर दिया। दो दिन तक मौसम ठंडा बना रहा लेकिन इन दिनों गरमी बढ़ने लगी है। सुबह आसमान में बादल छाए थे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी भी हुई लेकिन उसके बाद हुई तेज धूप और उमस ने जीना मुहाल कर दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, नंदगंज, दिलदारनगर, जमानिया आदि स्थानों पर दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। शाम के समय छींटे पड़ने से रात को मौसम ठंडा हो जा रहा है। इधर कई दिनों से पारा में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आम हो या फिर खास, सभी मौसम से त्रस्त दिखाई दे रहे हैं। दिन में तेज धूप होने पर कपड़ा पसीने से भीग जा रहा है। बरसात के बाद शाम को उमस इतनी अधिक बढ़ जा रही है कि लोग बेचैन हो जा रहे हैं। रात के समय बिजली कट जाने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। लोग छत पर भी सोने के लिए जा रहे है लेकिन बूंदा-बांदी होने पर उन्हें फिर घर में आ जाना पड़ता है। इसके चलते रात को नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। उधर एक पखवारे से रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed