फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After reaching Usia, the village of Nazir Hussain, saluted the door

नजीर हुसैन के गांव उसिया पहुंचकर किया चौखट प्रणाम

Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
After reaching Usia, the village of Nazir Hussain, saluted the door
दिलदारनगर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम अपना जीवन न्योछावर करने वाले नजीर हुसैन का 15 मई 1922 को जन्म हुआ था। रविवार को उनकी 100वीं जयंती है।
विज्ञापन

सुभाषवादी दल भारतीय अवाम पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रीय महासचिव कुंवर नसीम रजा खां के नेतृत्व में नजीर हुसैन की जन्मस्थली उसिया गांव पहुंचकर शनिवार को उनकी चौखट को प्रणाम किया। इस दौरान नजीर हुसैन के वयोवृद्ध भतीजे शमसुद्दीन खां से मिले। उन्होंने अपने देशभक्त फौजी एवं महान फिल्मकार चाचा नजीर हुसैन की यादों को साझा किया। आजाद हिंद फौज के महान योद्धा एवं भोजपुरी संस्कृति के पुरोधा नजीर हुसैन ताउम्र सुभाषवादी रहे। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन ने केंद्र सरकार से मांग किया कि नजीर हुसैन की जन्मस्थली को आजाद हिंद तीर्थ के रूप में विकसित किया जाए एवं उनके नाम का स्मृति स्तंभ उसिया गांव में लगाया जाए।

संस्कृति मंत्रालय नजीर हुसैन के नाम पर भोजपुरी फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर इस महान योद्धा को सम्मान दे। कुंवर नसीम रजा ने सरकार से आग्रह किया कि भोजपुरी फिल्म के जन्मदाता के नाम तथा 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट जारी किया जाए। इस मौके पर महासचिव अफरोज खां, जमानिया विधानसभा के महासचिव मुशर्रफ हुसैन खान, भारतीय अवाम युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव दानिश खां, भारतीय अवाम प्रेस परिषद के उत्तर प्रदेश सचिव गुलाम अली उर्फ शहजाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed