फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After quarreling with her brother, the girl jumped into the Ganges

भाई से नोकझोंक के बाद किशोरी गंगा में कूदी

Thu, 17 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
After quarreling with her brother, the girl jumped into the Ganges
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रजागंज पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9.30 बजे एक किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दिया। अपने भाई से मोबाइल को लेकर हुए नोकझोंक से किशोरी क्षुब्ध हनेके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से अचेतावस्था में किशोरी को पानी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। युवती की पहचान नवाबगंज मुहल्ला निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार क ी सुबह पुल पर वाहनों का आवागमन जारी था। इसी दौरान एक किशोरी ने अचानक रेलिंग से गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर चौकी पर तैनात आरक्षी नागेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और नाव लेकर उसे बचाने नदी में निकल पड़े। काफी प्रयास के बाद आरक्षी ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी से अचेतावस्था में बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

होश में आने पर किशोरी ने अपना नाम संगीता वर्मा निवासी नवाबगंज बताया। पहचान होने के बाद पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इधर जानकारी मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां आवश्यक पूछताछ और लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। छात्रा के पिता संजय वर्मा ने बताया कि नदी में किशोरी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। अपने भाई से मोबाइल को लेकर हुए नोकझोंक के बाद पुल से छलांग लगा दी। इस संबंध में रजागंज चौकी इंजार्ज अमित पांडेय ने बताया कि छात्रा को सकुशल बचा उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed