फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After hours of protest and arguments, a drain was dug out by JCB

Ghazipur News: घंटों विरोध और नोकझोंक के बाद जेसीबी की खोदाई में निकला नाला

Fri, 09 May 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
After hours of protest and arguments, a drain was dug out by JCB
गाजीपुर। नगर के झंडातर मुहल्ले में शुक्रवार को प्रशासन, नगर पालिका एवं सीएंडडीएस की टीम पहुंची। साथ में जेसीबी मशीन भी थी। टीम को देखकर नाले पर अतिक्रमण करने वाले कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कार्रवाई का घंटों विरोध हुआ। इस दौरान नोकझोंक भी देखने को मिली। बाद में सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। प्रशासन और पुलिस की सख्ती को देखकर विरोध करने वाले लोग बैकफुट पर आ गए। इसके बाद जेसीबी के माध्यम से खोदाई कर मलबे को हटाया गया। इसके बाद नाला नजर आने लगा। वहीं हिरासत में लिए गए लोगों को बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर के झंडातर मुहल्ले में नाले पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। नाले के ऊपर मकान बनने के कारण उसका पानी अवरुद्ध हो गया है। इसके कारण सामान्य मौसम में भी गंदा पानी सड़क की पटरियों के किनारे लगा हुआ नजर आता है। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है। बरसात के दिनों में सड़क पर घुटने तक पानी लग जाता है। इसे लेकर पिछले वर्ष स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आवाज भी उठाई। मामला न्यायालय में भी है। अतिक्रमण हटाने और नाला निर्माण की जिम्मेदारी सबसे पहले नगर पालिका ने ली। बाद में नाला निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को दे दी गई। वहीं बीते वर्ष एक मकान को तोड़ दिया गया था, जो कि नाले के ऊपर बना था। सीएंडडीएस की ओर से कहा गया कि पहले अतिक्रमण हटाया जाए। इसके बाद वह नाला निर्माण का कार्य शुरू करेगा। इसी क्रम में प्रशासनिक अफसर जेसीबी मशीन लेकर टूटे हुए मकान की जमीन पर खोदाई करने के लिए पहुंचे थे। टीम को देखते हुए कुछ लोग इसका विरोध करने लगे। पहले वार्ता का दौर शुरू हुआ। इसके बाद बहस व नोकझोंक होने लगी। इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई। मौके पर मौजूद भीड़ को हटाते हुए दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद टूटे हुए मकान के फर्श पर जेसीबी से खोदाई की गई। खोदाई के बाद नाला स्पष्ट रूप से नजर आने लगा। वहीं हिरासत में लिए गए लोगों को बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed