फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocates submitted a letter of demands to DM

Ghazipur News: अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा मांगों का पत्रक

Sat, 17 May 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Advocates submitted a letter of demands to DM
सैदपुर। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार को अपनी 12 सूत्री मांगों से संबंधित पत्रक देकर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की और उनका ध्यान आकृष्ट कराया। इसमें उन्होंने लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों द्वारा समय से रिपोर्ट न प्रेषित करने का आरोप लगाया, जिससे बड़ी संख्या में दाखिल खारिज की पत्रावलियां लंबित हैं। कहा कि जिन गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है, उन गांवों के दाखिल खारिज के मामले में भी तहसील के अधिकारी उदासीन हैं। वह तरह-तरह के टालमटोल और अवरोध उत्पन्न कर कार्यों को आगे बढ़ने नहीं दे रहे हैं। इसी क्रम में धारा 116 और 35 की पत्रावलियां भी समय से दर्ज नहीं की जा रही है। अधिवक्ताओं ने पत्रक में नायब तहसीलदार स्तर से पत्रावलियों को सुनकर आदेश में जानबूझ कर लंबित रखने की और उनका ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि अमल दरामद के मामले में व्याप्त भ्रष्टाचार से क्षेत्र की जनता परेशान है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से इस पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की। पत्रक देने वाले अधिवक्ताओं में राजेश कुमार सिंह, विनीत कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश सिंह यादव, उमाशंकर यादव, राजेंद्र कुमार सिंह एवं पंकज शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed