फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocates angry over land return notice, warns of di movement

Ghazipur News: जमीन वापस लेने की सूचना पर भड़के अधिवक्ता, दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 01 Sep 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Advocates angry over land return notice, warns of di movement
कासिमाबाद तहसील के लिए आवंटित ग्राम विकास विभाग की भूमि वापस लेने के खिलाफ उप जिलाधिकारी संजय क - फोटो : Samvad
तहसील के लिए ग्राम विकास विभाग को आवंटित भूमि वापस लिए जाने की सूचना से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैठक कर जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। इसके बाद उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा को पत्रक सौंपकर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के अनुसार, कासिमाबाद तहसील के लिए ग्राम विकास विभाग की भूमि आवंटित है। इसी भूमि पर कर्मचारियों के आवास भी बने हुए हैं। अब विभाग की ओर से भूमि वापस लिए जाने संबंधी पत्र मिलने से अधिवक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन ग्राम विकास विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेकर शासन को भेजे, ताकि तहसील के मुख्य भवन के निर्माण के लिए धनराशि मिलने का रास्ता साफ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि ग्राम विकास विभाग ने जल्द एनओसी नहीं दी और भूमि वापस लेने संबंधी पत्र नहीं लिया तो सात सितंबर को बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। तहसील को दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने की चर्चा को लेकर भी अधिवक्ताओं में नाराजगी है।

बताया गया कि कासिमाबाद तहसील का संचालन वर्ष 2016 में तत्कालीन राजस्व मंत्री शिवपाल यादव ने किया था। तहसील के लिए सिंचाई, पशुपालन, ग्राम विकास, स्वास्थ्य विभाग और जिला सहकारी संघ की भूमि आवंटित की गई थी। ग्राम विकास विभाग की भूमि वापस होने पर तहसील के लिए दूसरी जगह भूमि तलाशनी पड़ सकती है। एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed