फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocates abstain from judicial work to combat corruption

Ghazipur News: भ्रष्टाचार के खिलाफ न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Fri, 21 Nov 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Advocates abstain from judicial work to combat corruption
मुहम्मदाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद की बैठक शुक्रवार को तहसील स्थित अधिवक्ता भवन में हुई। इस मौके पर तहसील के न्यायालयों में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया। इसके विरोध में वह न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार न्यायालयों की पत्रावलियां बिना सूचना तहसीलदार न्यायालय में स्थानांतरित कर मनमाने तरीके से एकतरफा आदेश पारित किए जा रहे हैं। आदेश के बाद भी पत्रावलियां महीनों तक उपलब्ध नहीं कराई जाती, जिससे अपील दायर करने में बाधा होती है। पत्रावलियों के मुआयने एवं नकल निर्गत करने में जानबूझकर देरी और निजी व्यक्तियों की ओर से अवैध वसूली किए जाने की शिकायत भी उठाई गई। बैठक में दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। पहले प्रस्ताव में चेतावनी दी गई कि भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्थाओं पर तत्काल रोक न लगी तो बार एसोसिएशन तहसीलदार न्यायालय के विरुद्ध अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को बाध्य होगा। दूसरे प्रस्ताव के तहत 21 नवंबर को बार के सभी सदस्योंं ने न्यायालीय कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक में काशीनाथ यादव, मंगला यादव, जयनारायण यादव, विरेंद्र सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, दिनेशचंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार राय एवं संचालन सचिव जयराम तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed