फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocates Abstain from Judicial Work

Ghazipur News: न्यायिक कार्य से रहे विरत रहे अधिवक्ता

Tue, 31 Mar 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Advocates Abstain from Judicial Work
दुल्लहपुर। जखनिया तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता का आरोप लगाते हुए सोमवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


तहसील बार एसोसिएशन जखनिया के अध्यक्ष रामदुलार राम एवं महामंत्री नर्वदेश्वर सिंह (उर्फ मिंटू सिंह) ने बताया कि सुबह 11 बजे बार एसोसिएशन कक्ष में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें व्यवस्था के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष रामदुलार राम ने कहा कि तहसील जखनिया में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हो चुकी हैं। कर्मचारी मनमाने ढंग से लालच में आकर पत्रावलियों का समय पर निस्तारण नहीं कर रहे हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस गंभीर समस्या की ओर कई बार उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। इससे क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत 30 मार्च को तहसील जखनिया के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। बैठक में अधिवक्ता राम जी यति, अखिलेश चौहान, राजेश सिंह, प्रकाश वर्मा, अमलेश शर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed