फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocate received threat of not representing the victim and not seeing her

Ghazipur News: पीड़िता की पैरवी न करने और देख लेने की अधिवक्ता को मिली धमकी

Fri, 08 Mar 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Advocate received threat of not representing the victim and not seeing her
दुल्लहपुर। जखनिया तहसील क्षेत्र के जाही गांव निवासी पीड़िता नीतू यादव के पुराने घरोही पर बीते 15-20 दिन पूर्व दबंगों ने खड़ंजा बिछा दिया था। महिला ने न्याय के लिए एसडीएम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय में पीड़िता का मामला वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीकांत पांडेय देखने के साथ पैरवी कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर बुधवार की दोपहर अधिवक्ता के मोबाइल पर फोन आया और उसने अपने आप को एक जनपद का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बताते हुए महिला के मामले को पैरवी भी न करने और देख लेने की धमकी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता ने घटना की जानकारी अन्य अधिवक्ताओं को दी। बृहस्पतिवार को आक्रोशित अधिवक्ता जखनिया दी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रताप वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कमलेश सिंह से मिले और कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती को निर्देशित किया कि अधिवक्ताओं के मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई करें। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कोतवाल तारावती को एक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रताप वर्मा ने कहा कि वादी का काम करना अधिवक्ताओं के लिए हर दिन भारी पड़ रहा है। ऐसे छूट भैया नेता और अपराधी किस्म के लोग मोबाइल पर धमकी दे डालते हैं। ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर पुलिस किसी तरह की लापरवाही करती है तो आगे आंदोलन के लिए भी बाध्य होंगे। इस मौके पर महामंत्री संतोष सिंह, विनोद सिंह, रामजी यति, अमित सिंह, जयप्रकाश यादव, बृजेश पांडेय, महेश राम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed